READ MORE
ब्रिटिश गायक और संगीतकार एड शीरन के गाने ‘शेप ऑफ़ यू’ को ग्रैमी मिलते ही इस गाने को लेकर विवाद भी शुरु हो गया है. ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर जहां लोग एड को बधाई दे रहे हैं वहीं एक बड़ा वर्ग उनकी निंदा कर रहा है. लोग इस मामले में ग्रैमी की ज्यूरी को भी दोष दे रहे हैं. इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड बीते रविवार को दिए गए (यहां पढ़ें परी लिस्ट).सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि जहां पूरी दुनिया में लोग यौन शोषण का विरोध कर रहे हैं और दुनिया भर की महिलाएं ‘मी टू’ जैसी मुहिम के ज़रिए अपने साथ हुए यौन अपराधों को सामने ला रही हैं. ऐसे समय में एक ऐसा गाना जिसके बोल ही ‘मैं तुम्हारे शरीर से प्यार करता हूं…’ हैं, उस गाने को कैसे ग्रैमी दिया जा सकता है.
संगीत जगत का ऑस्कर माना जाने वाला ग्रैमी पुरस्कार जब एड को दिया गया तो कई लोगों को ये बात हज़म नहीं हुई. रविवार रात को एड शीरन को उनके गीत ‘शेप ऑफ यू’ के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफ़ॉर्मर का अवॉर्ड दिया गया. इस श्रेणी में लेडी गागा, पिंक, केली क्लार्कसन और कीशा जैसी गायिकाओं के गाने भी नॉमिनेटेड थे.
कीशा के गीत प्रेयिंग को इस अवॉर्ड का असली हकदार माना जा रहा था क्योंकि इस गीत में उन्होनें अपने साथ हुए यौन दुराचार की पूरी कहानी कही थी, लेकिन ग्रैमी ज्यूरी ने इस साल का ग्रैमी एड शीरन के उस गीत को दे दिया जिसमें वो एक बार में एक रात दिखी लड़की की बात कर रहे हैं और उसके शरीर को पाने की कोशिश कर रहे हैं.देखिए केशा का गीत ‘प्रेयिंग’
एड शीरन के विरोध में अधिक बातें इसलिए भी लिखी गई क्योंकि वो इस अवॉर्ड को लेने के लिए ग्रैमी में नहीं पहुंचे वहीं उनके साथ नॉमिनेटेड सभी महिला गायिकाएं इस समारोह में मौजूद थीं. ट्विटर पर एड के खिलाफ कई लोगों ने गुस्सा निकाला जिसमें से एक उदाहरण यहां आप देख सकते हैं.
OMG Blue Ivy is also non-plussed about Ed Sheeran! She stans for Kesha, Lady Gaga, Pink, and Kelly Clarkson! pic.twitter.com/UzS5PuRGpe
— Trish Bendix (@trishbendix) January 29, 2018
हालांकि बेस्ट पॉप कैटेगरी में नॉमिनेट हुए सभी गीतों में एड शीरन का गीत ‘शेप ऑफ यू’ सबसे ज़्यादा सुना और डाउनलोड किया गया था और जितने लोग इसका विरोध कर रहे हैं उससे कई ज्यादा इसका समर्थन कर रहे हैं.
यहां क्लिक कर के देखिए एड शीरन के गाने शेप ऑफ यू का संस्कृत वर्शन
No comments:
Post a Comment