READ MORE
सेंसर बोर्ड के बॉलीबुड फिल्म ‘पद्मावती’ को कुछ बदलावों के साथ प्रदर्शित करने की अनुमति देने से नाराज एक राजपूत संगठन ने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की और इस फिल्म को दिखाने वाले सिनेमा हॉल में ‘आग लगा देने’ की धमकी दी.राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (आरआरकेएस) ने कहा कि सेंसर बोर्ड का विवादास्पद फिल्म को हरी झंडी देना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है.
संगठन की गुजरात इकाई के अध्यक्ष राज शेखावत ने अहमदाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर फिल्म पर पूरे देश में प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो आरआरकेएस के सदस्य कानून अपने हाथ में लेंगे.
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) बिना कोई कट लगाए फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने काे तैयार हो गया है, लेकिन इससे पहले 5 बदलाव की शर्त रखी है. सीबीएफसी ने हाल ही में फिल्म निर्माताओं को ‘पद्मावती’ का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ करने का सुझाव दिया था और घूमर डांस में सुधार करने को कहा था.गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती शूटिंग के साथ ही विवादो के साए में रही है. पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने के आरोप में संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई और शूटिंग स्थल पर तोड़-फोड़ भी की गई. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म के प्रदर्शन पर गुजरात और कुछ अन्य राज्यों ने पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/smriti-irani-slams-sonia-gandhi-on-her-comment-on-quit-india-movement-75th-anniversary-1073344.html
No comments:
Post a Comment