READ MORE
भारत और पाकिस्तान ने लगातार 27वें साल नई दिल्ली व इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोगों के माध्यम से एक-दूसरे के परमाणु संस्थानों व सुविधाओं की सूची का सोमवार को आदान-प्रदान किया. यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है.विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संस्थानों पर हमले रोकने को लेकर किए गए समझौते के तहत ये आदान-प्रदान किए गए हैं.
इस समझौते पर 31 दिसम्बर 1988 में हस्ताक्षर किए गए थे और 27 जनवरी 1991 से समझौता प्रभावी है. इसके तहत अन्य विषयों के अलावा यह उल्लेख किया गया है कि दोनों देश हर साल एक जनवरी को समझौते में शामिल परमाणु संस्थानों व सुविधाओं की जानकारी एक दूसरे से साझा करेंगे.
इस तरह का पहला आदान-प्रदान एक जनवरी 1992 में हुआ था.ये भी पढ़ें-
भारत, पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने थाइलैंड में की गुप्त बैठक
पाकिस्तान के जेलों में बंद हैं 457 भारतीय कैदी
Article source: http://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/frontliners-trailer-is-out-1016236.html
No comments:
Post a Comment