Friday, 2 March 2018

पेरिस में भारत के डायमंड कारोबारी से 2 करोड़ 40 लाख के हीरे की लूट


READ MORE

भारत के दो डायमंड कारोबारियों से पेरिस के मेट्रो स्टेशन पर करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये के हीरे छीन लिए गए. बताया जा रहा है कि ये दोनों कारोबारी एक बिज़नेस मीटिंग के बाद लौट रहे थे. सोमवार सुबह दो लोगों ने इन कारोबारियों पर हमला कर दिया.कहा जा रहा है कि इन कारोबारियों पर लूटेरों की पहले से ही नज़र थी. जैसे ही ये मेट्रो स्टेशन में प्रवेश कर रहे थे लूटरों ने इनके बैग छीन लिए.


पेरिस के जिस इलाके में ये लूट की घटना हुई वहां ढेर सारे डायमंड कारोबारी रहते हैं. पेरिस में पिछले कुछ सालों से ऐसी बड़ी लूट की घटनाएं होती रही हैं. हाल ही में जनवरी में रिट्ज होटल में लूटेरों के एक गैंग ने जूलरी की एक दुकान में शीशे तोड़ कर धाबा बोल दिया था. लेकिन बाद में इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया.


अक्टूबर 2016 में, पेरिस फैशन वीक के दौरान भी ऐसी घटना हुई थी. एक होटल में हॉलिवुड जगत की रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन से बंदूक की नोक पर लाखों की जूलरी लूट ली गई थी.

No comments:

Post a Comment