READ MORE
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना शुरू हो चुकी है. यहां 18 फरवरी को चुनाव हुए थे. राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 पर मतगणना हो रही है.चारीलाम सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देबर्मा के निधन की वजह से इस सीट पर 12 मार्च को मतदान होगा. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तपस रॉय ने बताया कि तीन स्तरीय सुरक्षा के तहत मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई है.
ताज़ा रुझानो की बात करें तो,
लेफ्ट (25), बीजेपी+ (32),
कांग्रेस (0),
अन्य (0).
राज्य के 20 स्थानों में 59 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.
रॉय ने कहा, ‘किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां औ सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.’
उन्होंने बताया कि सभी मतगणना स्थल पर मेटेल डिटेक्टर और छह सीसीटीवी लगाए गए हैं जबकि पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिग के इंतजाम भी किए गए हैं.
निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 सामान्य पर्यवेक्षक और आठ पुलिस पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है.
राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भाकपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और निर्दलीयों सहित कुल 290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. इनमें कुल 23 महिलाएं भी हैं.
No comments:
Post a Comment