Monday, 26 March 2018

धोनी देंगे ट्रेनिंग तो टीम इंडिया जीत सकती है 2019 वर्ल्ड कप!


READ MORE

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को भारतीय टीम तभी जीत सकती है, अगर युवा खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाए. सहवाग ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और रणनीति की बदौलत भारत ने 2011 में विश्व कप का खिताब जीता था.ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईईएस) में आयोजित एक परिचर्चा में सहवाग ने कहा, “एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने अपना पहला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ 2003 में खेला था. ये सब मेरी मदद कर रहे थे.”


सहवाग ने कहा, “मौजूदा दौर में भारतीय टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के पास धोनी जैसे अच्छे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उन्हें 2019 विश्व कप की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दे सकते हैं.”


साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में अपने अनुभव के बारे में सहवाग ने कहा, “इस टूर्नामेंट से दो साल पहले हमारी टीम की एक बैठक हुई थी, जहां हमने ये फैसला लिया था कि हम इस वर्ल्ड कप के हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह देखेंगे. अगर हम हारे, तो हम विश्व कप से बाहर हो गए समझो. हमने इसके सभी मैच जीते और फाइनल में पहुंचे. इसी तरह हमने तैयारी की थी.”

No comments:

Post a Comment