READ MORE
चुनाव आयोग ने कर्नाटक की 244 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तरीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव में 12 मई को चुनाव होंगे जबकि 15 मई को मतगणना होगी. इस बार के चुनाव में 4.96 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. कर्नाटक में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है.कांग्रेस जहां दक्षिण भारत में बचे अपने इस आखिरी बचे किले को बचाने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है. वहीं बीजेपी का प्रयास अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से बेदखल करने का है. वहीं इन चुनावों में देवेगौड़ा की जेडीएस तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में खम ठोक रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कर्नाटक के दौरे पर हैं, वहीं भाजपा की ओर से अमित शाह कर्नाटक पर नजरें जमाए हुए हैं. कर्नाटक चुनाव एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के लिए साख का सवाल बनता दिख रहा है. यूपी की दो विधानसभा सीट हारने के बाद अब भाजपा ने कर्नाटक पर अपना पूरा दम लगा दिया है. वहीं कांग्रेस की ओर से भी भाजपा को हराने की पूरी कोशिश की जा रही है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/4g-vodafone-india-mumbai-service-technology-416702.html
No comments:
Post a Comment