Thursday, 29 March 2018

सरकार से नाराज रालेगणसिद्दी के 50 लोगों ने दी आत्‍मदाह की धमकी


READ MORE

अन्‍ना हजारे के अनशन के बाद भी सरकार के नकारात्‍मक रवैये से नाराज रालेगणसिद्दी के पचास लोगों ने सामूहिक आत्‍मदाह की धमकी दी है. रालेगणसिद्दी के लोगों ने धमकी दी है कि वह यादव बाबा मंदिर के बाहर अपने आपको आग लगा लेंगे. धमकी के बाद प्रशासन ने कमर कस ली है और भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार सशक्‍त लोकपाल बिल और किसानों की मांगों को लेकर अन्‍ना हजारे दिल्‍ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे हैं. कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से अन्‍ना हजारे के अनशन की अनदेखी की जा रही है. इस बात का गुस्‍सा अब रालेगणसिद्दी के लोगों ने आत्‍मदाह की धमकी दी है. रालेगणसिद्दी के लोगों ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो 50 से अधिक लोग गुरुवार को यादव बाबा मंदिर के बाहर आत्‍मदाह कर लेंगे. प्रशासन इस धमकी को गंभीरता से ले रहा है. रोलगणसिद्दी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

No comments:

Post a Comment