READ MORE
सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करके डेटा लीक, आधार लीक, एसएससी लीक, इलेक्शन लीक और पेपर लीक मामले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने ट्वीट किया- कितने लीक? डेटा लीक, आधार लीक, ssc Exam लीक, CBSE Exam पेपर्स लीक. आगे वो लिखते हैं, ‘हर चीज़ में लीक है चौकीदार वीक है.’
कितने लीक?
डेटा लीक !आधार लीक !
SSC Exam लीक !
Election Date लीक !
CBSE पेपर्स लीक !हर चीज में लीक है
चौकीदार वीक है#BasEkAurSaal— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2018
इसके पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के नमो ऐप से डेटा अमेरिकी कंपनी को दिए जाने को लेकर ट्वीट किया था और लिखा था कि मोदी का नमो ऐप चुपचाप तरीके से आपका और आपके परिवार व मित्रों का डेटा चोरी करता है. यहां तक कि वो आपकी जीपीएस लोकेशन को भी ट्रैक करता है.
ये भी पढ़ें : प्रिंटिंग प्रेस से सेंटर्स तक ऐसे पहुंचते हैं CBSE बोर्ड के पेपर्स
Modi’s NaMo App secretly records audio, video, contacts of your friends family and even tracks your location via GPS.
He’s the Big Boss who likes to spy on Indians.Now he wants data on our children. 13 lakh NCC cadets are being forced to download the APP.#DeleteNaMoApp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2018
उन्होंने ये भी ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत डेटाबेस बनाने के लिए लोगों का डेटा यूज़ कर रहे हैं. अगर उन्हें लोगों से जुड़ना ही है तो वो ऑफीशियल पीएमओ ऐप का प्रयोग करें.
Modi misusing PM position to build personal database with data on millions of Indians via the NaMo App promoted by Govt.
If as PM he wants to use tech to communicate with India, no problem. But use the official PMO APP for it.This data belongs to India, not Modi.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2018
ये भी पढ़ेंः
राहुल गांधी की वजह से संसद में काम नहीं हो रहा है-अनंत कुमार
राष्ट्रपति भवन में मीडिया को एंट्री नहीं मिलने पर राहुल का तंज- ‘अच्छे दिन आ गये’
No comments:
Post a Comment