Thursday, 29 March 2018

हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का टायर फटा, सभी 77 यात्री सुरक्षित


READ MORE

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो फ्लाइट का टायर फट गया. इस दौरान प्लेन में क्रू मेंबर्स समेत 77 लोग सवार थे. इंडिगो के मुताबिक, एक बच्चे समेत 73 यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद प्लेन रनवे पर फंस गया था, जिस कारण कई फ्लाइट्स को नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा.


इंडिगो ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, “इंडिगो की फ्लाइट 6E 7117 तिरुपति से हैदराबाद जा रहा थी. हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का टायर फट गया. सभी 72 यात्री, एक बच्चा और चार क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं.


इंडिगो ने पिछले साल नवंबर में एटीआर प्लेन की सुविधा शुरू की थी. सूत्रों के अनुसार, टचडाउन के दौरान प्लेन का टायर फटा. इस कारण दो फ्लाइट्स को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा.

No comments:

Post a Comment