READ MORE
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा बॉल टेंपरिंग विवाद में क्लीन चिट मिल जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच डैरेन लीमैन ने बुधवार को फैन्स से माफी मांगी और कहा कि टीम को मैदान के अंदर और बाहर अपने व्यवहार को बदलने की ज़रूरत है ताकि खोया हुआ सम्मान और भरोसा वापस पाया जा सके.क्रिकेट परिवार से मांगी माफी
लीमैन ने कहा कि, “मैं ऑस्ट्रेलिया की जनता और क्रिकेट परिवार से माफी मांगना चाहता हूं. ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा जो शनिवार को किया गया वो मान्य नहीं है.” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़खानी का दोषी पाए जाने के बाद सीए ने स्मिथ और वॉर्नर पर 12 महीनों का बैन लगाया है जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीनों का बैन सौंपा है.
बुरे लोग नहीं स्मिथ-वॉर्नरलीमैन ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने जो किया वो बहुत बड़ी ग़लती थी, लेकिन वो बुरे लोग नहीं हैं. लीमन ने इन तीनों को दोबारा मौका देने की बात कही है. उन्होंने कहा, “जो खिलाड़ी शामिल थे उनको गंभीर सज़ा सुनाई गई है और वो जानते हैं कि उन्होंने जो किया उसका ख़ामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ेगा. उन्होंने काफी गंभीर ग़लती की है, लेकिन वो बुरे लोग नहीं हैं.” उन्होंने कहा, “एक कोच के तौर पर आपको उनके लिए बुरा लगता है. इसका एक इंसानी पहलू भी है. ये लोग युवा हैं और मुझे लगता है कि लोग इन्हें दूसरा मौका देंगे. उनका स्वास्थय और ज़िंदगी काफी ज़रूरी है.”
Darren Lehmann issued an emotional apology in his first opportunity to speak to the media since the start of the ball tampering scandal pic.twitter.com/xg1jlpbeo1
— cricket.com.au (@CricketAus) March 28, 2018
इस्तीफा नहीं देंगे लीमैन
अपने इस्तीफे की ख़बर को बकवास बताते हुए लीमैन ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं देने वाला हूं. हम जिस तरह से खेलते हैं उसे बदलने की ज़रूरत है. मुझे बदलने की ज़रूरत है.” लीमैन को मैच के दौरान वॉकी-टॉकी पर 12वें खिलाड़ी पीटर हैंड्सकॉम्ब से बात करते हुए बड़ी स्क्रीन पर देखा गया था. इस पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, “सबसे पहले मैंने इसे बड़ी स्क्रीन पर देखा. मैंने सीधे वॉकी-टॉकी ली और उस पर कुछ कहा. इसके बाद मैंने चायकाल के दौरान खिलाड़ियों से बात की और कहा कि हमें दिन का खेल ख़त्म होने तक इससे जूझना पड़ेगा, जो एक प्रक्रिया से होगा.”
No comments:
Post a Comment