Tuesday, 27 March 2018

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में गूंजा डेटा लीक का मामला


READ MORE

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में आज डेटा लीक का मामला गूंजा. कांग्रेस ने फणनविस सरकार पर राज्य की जनता का डेटा एक निजी संस्था को लीक करने का आरोप लगाया.महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फणनविस सरकार पर विधानसभा में सनसनीखेज आरोप लगाया, कहा की सरकार के जनसंपर्क विभाग के ज़रिए महामित्र नाम का एक ऐप बनाया गया ,इस ऐप पर महाराष्ट्र के लोगो की जानकारी इकट्ठा करने और उन्हें जोड़ने के लिए सोशल मीडिया फ्रोफेशनल की टीम बनाई गई.


इस टीम ने जो डेटा इकट्ठा किया है, उसे सरकार की बजाय अनुलोम नाम की एक निजी संस्था को भेजा जा रहा है. पृथ्वीराज चौहान का आरोप है कि अनुलोम नाम की ये निजी संस्था मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनविस के आशीर्वाद से साल 2016 में बनाई गई है, अब सरकार अपने राजनीतिक फायदे और लोगो को प्रभावित करने के लिए इस डेटा का इस्तेमाल कर रही है.


इस मामले में सदन में कांग्रेस के आरोप के बाद स्पीकर ने सरकार को जानकारी लेकर जवाब देने के निर्देश दिए. सरकार ने सदन में कोई अधिकृत जवाब नही दिया, लेकिन सदन के बाहर सरकार की तरफ से बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि विपक्ष का डेटालीक करने का आरोप गलत है सरकार करार किया है कि वो किसी का भी डेटा लीक नही करेगी, इस ऐप के जरिये सरकार से और उनकी योजनाओ से लाखों लोग सीधे जुड़ रहे हैं. विपक्ष का ये आरोप राजनीति से प्रेरित है. इस मामले में अनुलोम नाम कि संस्था से सम्पर्क करने पर उन्होंने इस बारे में ऑन कैमरा बोलने से मना किया, और संस्था पर लगे तमाम आरोपो को गलत बताया.ये भी पढ़ें:


डेटा लीक मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग ने गठित की समिति


‘हमारे पास डेटा चोरी को लेकर कोई कानून नहीं’- सुप्रीम कोर्ट


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/xeewqQrFobI/story01.htm

No comments:

Post a Comment