Tuesday, 27 March 2018

जानिए कौन हैं गुजरात कांग्रेस के नए कप्‍तान अमित सिंह चावड़ा


READ MORE

भरतसिंह सोलंकी की जगह पर अमित सिंह चावड़ा को ‘गुजरात प्रदेश कांग्रेस’ के नए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया. इस नियुक्ति के साथ भरतसिंह सोलंकी के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों का अंत आ गया.24 अप्रैल 1976 में वड़ोदरा में पैदा हुए अमित चावड़ा केमिकल इंजीनियर है और पेशे से सामाजिक कार्यकर्ता और किसान है. चावड़ा 11वी गुजरात विधानसभा में उपचुनाव के ज़रिये पहली बार कांग्रेस से चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे. 2007-2012 में फिर से 12वीं विधानसभा के लिए चुने गए. हाल ही में वह आंकलाव बैठक में फिर से विजेता घोषित हुए. मध्य गुजरात और खास कर चरोतर क्षेत्र में उनका काफी प्रभाव रहा है.


इस नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चावड़ा ने कहा कि, “हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है उसे निभाने की मैं पूरी कोशिश करूँगा. अगले कुछ समय में कांग्रेस संगठन में काफी बड़े फेर-बदल भी होंगे.”


वात्रक और मही नदियों के बीच फैले “चरोतर” क्षत्रे में 65 प्रतिशत समुदाय क्षत्रिय-ओबीसी समुदाय का है. ये वह इलाका है जहा बरसों से कांग्रेस का राजकीय रूप से प्रभाव रहा है. अमित चावड़ा भी क्षत्रिय समुदाय से है. आनंद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक, खेड़ा डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक, नडियाद एपीएमसी, आंकलाव आदि कई संघठनो के साथ डायरेक्टर और अध्यक्ष पद से जुड़े अमित चावड़ा के भरतसिंह सोलंकी और माधवसिंह सोलंकी के साथ पारिवारिक सम्बन्ध है.अमित चावड़ा पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के भतीजे हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के चचेरे भाई हैं. 41 वर्षीय अमित चावड़ा गुजरात के अंकलाव विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं. चावड़ा पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी हंसाकुवर्बा जनकसिंह राज को हराया था. अमित चावड़ा के दादा ईश्वरभाई चावड़ा आनंद लोकसभा क्षेत्र से कई सालों तक सांसद रह चुके हैं और जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है.


खेड़ा, आंकलाव, मातर, नडियाद, बोरसद, आनंद, पेटलाद, कपडवंज, सरसा, खम्भात – यह वह विधानसभा क्षेत्र है जहा कांग्रेस हमेशा से बीजेपी पर हावी रही है. गुजरात कांग्रेस में विपक्ष के नेता के रूप में परेश धनानि, जो सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते है जबकि अमित चावड़ा मध्य गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे.


ये भी पढ़ें:


‘कांग्रेस ने 5 साल में 308 करोड़ खर्चे, हमने 4 साल में ही मंजूर किए 1219 करोड़ रुपए’


राहुल गांधी ने इस गांव को लिया था गोद, चार साल बाद भी नहीं बदले हालात


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/sacked-aap-minister-asim-ahmed-khan-addresses-a-press-conference-416124.html

No comments:

Post a Comment