READ MORE
बीएमसी के कामकाज के तरीकों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है. मामला कमला मिल्स हादसे से जुड़ा हुआ है. कोर्ट ने बीएमसी को आदेश दिया है कि वह इस घटना की जांच के लिए नियुक्त की गई समिति को तत्काल बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए.मामले की सुनवाई के दौरान जांच समिति में शामिल तीन लोगों का नाम भी सरकार ने बंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपा है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने बुधवार को भोईबाड़ा कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी. बताया जाता है 2700 पन्नों की चार्जशीट मुंबई पुलिस की ओर से दायर की गई है. 12 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट दायर की गई है.
गौरतलब है कि नए साल से दो दिन पहले मुंबई के कमला मिल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी. मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि 29 दिसंबर को आग मोजो बिस्त्रो रेस्टोरेंट के हुक्के से फैलनी शुरू हुई और बाद में इसकी लपटें बढ़ते-बढ़ते क्लब वन अबव तक जा पहुंची थीं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/F4VE8RuZrK8/story01.htm
No comments:
Post a Comment