READ MORE
भारत सरकार ने तय किया है कि पाकिस्तान जाने वाली भारतीय नदियों का पानी डायवर्ट कर दिया जाएगा. केन्द्र सरकार की योजना के मुताबिक, पाकिस्तान से गुजरने वाली तीन भारतीय नदियों के पानी का कुछ हिस्सा रोका जाएगा. इसके लिए उत्तराखंड में तीन बाँध बनाए जाएंगे जो पाकिस्तान में पानी को जाने से रोकेंगे.सरकार का मानना है कि तीन नदियों का ज्यादातर पानी पाकिस्तान में चला जाता है लेकिन अब इस पानी को रोककर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मुहैया कराया जाएगा.
इस पानी का इस्तेमाल इन राज्यों के खेतों में सिंचाई के लिए हो सके. इसके लिए DPR यानी कि डीटेल प्रॉजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार हो गई है जिस पर जल्द काम शुरू होगा.
केंद्रीय जल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जिन नदियों का पानी पाकिस्तान में जाता है अब उसमें से अतिरिक्तz पानी को भारत में ही रोकने की योजना केंद्र सरकार तैयार कर रही है. सरकार ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का फैसला लिया है.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक इस पानी की बजट से हरियाणा में कृषि कार्य में मदद मिलेगी.
No comments:
Post a Comment