Tuesday, 27 March 2018

JNU मार्च कवर करने गई जर्नलिस्ट का आरोप- SHO ने मेरा सीना छुआ, फिर दिया धक्का


READ MORE

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों की रैली कवर करने के दौरान दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ पर महिला जर्नलिस्ट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला जर्नलिस्ट ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिसकर्मी ने आपत्तिजनक तरीके से उसके सीने को छुआ था, जबकि उसने उसे बता दिया था कि वह मीडिया से है.दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस बारे में एक मामला दर्ज किया गया है. छेड़छाड़ के आरोपी विद्याधर सिंह दिल्ली कैंटोनमेंट में एचएचओ है, जिसे जिला लाइंस भेज दिया गया है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.


बता दें कि यह कथित घटना पिछले हफ्ते हुई थी, जब शिकायतकर्ता जेएनयू के छात्रों की एक रैली को कवर कर रही थीं. शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपने एक सहयोगी के साथ, रैली स्थल के पास सर्विस लेन में खड़ी थी. उसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ना शुरू किया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे और उसकी सहयोगी को एसएचओ विद्याधर सिंह ने धक्का दिया.


महिला जर्नलिस्ट की शिकायत के बाद मामले की सतर्कता जांच के आदेश दे दिए गए हैं. महिला जर्नलिस्ट ने घटना की जांच करने वालों के सामने अपना बयान भी दिया है.
हालांकि, एसएचओ ने सभी आरोपों से इनकार किया है.


विरोध मार्च कवर करने गए जर्नलिस्ट भी इससे नहीं बच सके. दो महिला जर्नलिस्ट ने मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं को लेकर अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. एक ने छेड़छाड़ की और दूसरे ने हमले की शिकायत दर्ज कराई है.


मार्च के दौरान एक फोटो जर्नलिस्ट का कैमरा कथित तौर पर छीनने के लिए रविवार को एक महिला कॉन्सटेबल और हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया. (एजेंसी इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें:  सीबीएसई 12वीं का बायोलॉजी का पेपर भी हुआ लीक

No comments:

Post a Comment