READ MORE
त्रिपुरा के मत्स्य एवं सहकारिता मंत्री खगेंद्र जमतिया का शुक्रवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह राज्य विधानसभा के हालिया चुनाव में सीपीएम के उम्मीदवार थे.जमतिया विधानसभा चुनाव में कृष्णपुर विधानसभा क्षेत्र से सीपीएम उम्मीदवार थे. राज्य में 18 फरवरी को मतदान हुआ और कल इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे.
वह 64 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं.
सीपीएम प्रवक्ता गौतम दास ने बताया कि जमतिया को 19 फरवरी को बीमार पड़ने के बाद दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दास ने कहा कि 25 फरवरी को उनको एम्स में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद उनके ब्लड कैंसर से पीड़ित का होने का पता चला.वह 1983 में सीपीएम में शामिल हुए थे. वह 1988 से लगातार छह बार विधायक और दो बार मंत्री रहे.
उनका पार्थिव शरीर आज नई दिल्ली से त्रिपुरा लाया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
त्रिपुरा में लाल भाइयों की सरकार टैगोर नहीं, स्टालिन जयंती मनाती है: अमित शाह
विधानसभा चुनावः मेघालय, नगालैंड त्रिपुरा में मतगणना कल
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/famous-shayar-munawwar-rana-said-tired-people-are-returning-honor-888011.html
No comments:
Post a Comment