READ MORE
भारतीय रेल ग्रुप c ने सात सास बाद 1 लाख से ज़्यादा नौकरियां निकली है. विभाग नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर चुका है और इसके बाद RPF में भी 10 हज़ार से ज़्यादा नौकरियां निकलने वाली है. जिसके लिए 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और नौकरी की पूरी प्रक्रिया अगले साल मार्च 2019 तक पूरी कर ली जाएगी.रेलवे सबइंस्पेक्टर पद के लिए 1111 नौकरियां और कांस्टेबल पद के लिए 9100 नौकरियां देने जा रहा है. इनमें 4200 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. सबइंस्पेक्टर पद के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होगी जबकि कांस्टेबल के लिए 10वीं पास लोग अप्लाई कर सकते हैं. दोनों ही पदों के लिए पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट CBT में परीक्षा पास करनी होगी. इस टेस्ट में GK, GS, मैथ्स, इंग्लिश इत्यादि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इस टेस्ट में खाली पदों से 10 गुना ज़्यादा बच्चों का सेलेक्शन किया जाएगा और उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा.
फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 5:45 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को 3:40 मिनट में 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. फिर पुरुषों को 14 फुट और महिलाओं को 9 फुट लांग जम्प और 4 फुट और 3 फुट का हाई जम्प टेस्ट पास करना होगा. इन सारे टेस्ट के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट देखा जाएगा और नौकरी दी जाएगी. सारे टेस्ट के बाद भी अगर कैंडिडेट्स की संख्या खाली पदों से ज्यादा होगी तो उनका चयन CBD में लाये गए अंकों के आधार पर होगा.
इससे पहले रेलवे में 2011 में RPF के 16000 पदों की वेकैंसी निकाली गई थी. यह प्रक्रिया 2014 में पूरी हुई थी जिसमें करीब 14000 युवाओं को नौकरी हासिल हुई थी.ये भी पढ़ें:
टेलिकॉम सेक्टर में 5 साल में एक करोड़ लोगों को मिलेगी नौकरी
Flipkart में नौकरी करने का मौका, 2 साल बाद निकाली 700 पोस्ट पर वैकेंसी
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mohan-bhagwat-said-that-people-should-not-depend-on-the-government-for-everything-1288873.html
No comments:
Post a Comment