READ MORE
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग सर्कस के शेर हो गए हैं. सर्कस का शेर शिकार करने में असमर्थ होता है इसलिए दूसरों के जूठन पर निर्भर होता है. उसे बस इस बात की खुशी होती है कि किसी तरीके से उन्हें शिकार मिल जाए.गौरतलब है यूपी की गोरखपुर और फूलपुर विधानसभा सीट पर सपा और बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. अब कैराना की लोकसभा सीट और नूरपुर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. हालांकि अब मायावती ने साफ कर दिया है कि वह उपचुनाव में वह सपा का साथ नहीं देगी. कयास हैं कि इन दोनों सीट पर बीएसपी सपा का समर्थन नहीं करेगी. या फिर यह भी हो सकता है कि बीएसपी उस हिसाब से चुनाव में प्रचार न करे, जैसा कि गोरखपुर और फूलपुर की सीट पर बीएसपी ने किया था.
उल्लेखनीय है 2019 लोकसभा के चुनावों को लेकर सपा और बसपा में अभी सीटों को लेकर बंटवारा होना बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मायावती और अखिलेश इस बात पर सहमत होते दिख रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का चेहरा मायावती ही होंगी, जबकि अखिलेश उत्तर प्रदेश में नेतृत्व करेंगे.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dadri-bisada-media-dadri-women-arvind-kejriwal-asaduddin-owaisi-414017.html
No comments:
Post a Comment