READ MORE
भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में दशकों से आंतक फैला रहे उग्रवादियों को म्यांमार की सीमा में घुसकर मारने की घटना की यादें एक फिर ताज़ा होंगी. हिस्ट्री टीवी-18 आज म्यांमार सीमा के अंदर छुपे बैठे इन उग्रवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ऑपरेशन की कुछ अनसुनी कहानियां बताएगा.बता दें कि मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने 4 जून, 2015 को भारतीय सेना के काफिले पर हमला कर दिया. उत्तर पूर्वी भारत में अब तक हुए इस सबसे भीषण हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे. इसके जवाब में भारतीय सेना अपने खास दस्ते को म्यांमार सीमा के अंदर भेजकर इन उग्रवादियों की जड़ें हिला दी थीं.
यह ऑपरेशन भारत के हालिया इतिहास में सबसे साहसिक सैन्य अभियान माना जाता है. उत्तर पूर्व में सक्रिय उग्रवादियों की कमर तोड़ने के लिए यह अभियान तब वक्त की जरूरत बन गया था. सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि नगालैंड में सक्रिय एनएससीएन-खापलांग के उग्रवादी भारतीय जवानों पर हमला कर फिर सीमा पार कर म्यांमार में छिप गए थे. ऐसे में भारतीय सेना के एलीट पैराट्रूपर्स दस्ते को NSCN-K उग्रवादियों के बेस की बरबादी का जिम्मा सौंपा गया.हिस्ट्री न्यूज़-18 की यह ताजा डॉक्यूमेंट्री NSCN-K उग्रवादियों के खिलाफ सेना के इसी अभियान पर आधारित है. इस डॉक्यूमेंट्री में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के अलावा इस ऑपरेशन में शामिल स्पेशल फोर्स टीम के लीडर इस ऑपरेशन से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा करेंगे. इसके अलावा पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ नितिन गोखले भी इसे खास तौर से दिखेंगे.
जब अमन पर खतरा मंडराता है, तो वतन की हिफाजत में मोर्चा संभालते हैं भारतीय सेना के जवान… हिस्ट्री टीवी-18 पर आज रात 9 बजे स्पेशल ऑपरेशन इंडिया: म्यांमार में इन्हीं जवानों की वीरता को करेंगे सलाम…
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dadri-bisada-media-dadri-women-arvind-kejriwal-asaduddin-owaisi-414017.html
No comments:
Post a Comment