READ MORE
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेसी और गैर बीजेपी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने साल 2019 में बड़े सियासी गठबंधन के संकेत दिए. इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों की मदद करने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा कि हमें सबसे मजबूत क्षेत्रीय पार्टियों की मदद करनी चाहिए जिससे बीजेपी को हर सीट पर कड़ी टक्कर दी ला सके.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली पहुंची और अगल-अलग दलों के नेताओं से मिलीं. इस दौरान उसने मिलने एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना नेता संजय राउत और मीसा भारती भी मिलने पहुंची. मुलाकात के दौरान सीएम ने सभी दलों से कहा कि वह क्षेत्रीय पार्टियों की मदद करें जो बीजेपी को हर एक सीट पर टक्कर देने का दम रखते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को रोकना है तो सभी दलों को साथ में आकर चुनाव लड़ना होगा. इसी के साथ उन्होंने कहा कि 2019 में एक बड़ा सियासी गठबंधन देखने को मिलेगा
Article source: http://hindi.news18.com/videos/nation-odisa-man-carries-chlid-death-body-1023408.html
No comments:
Post a Comment