READ MORE
त्रिपुरा के चुनावी इतिहास में पहली बार बीजेपी सत्ता में आई है. त्रिपुरा में बीजेपी ने लेफ्ट को हरा दिया है. इसी के साथ यहां 25 साल से सत्तारूढ़ माणिक सरकार बाहर हो गई है. अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसके हाथ में जाएगी त्रिपुरा की कमान?बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा के बीजेपी अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. युवा चेहरे बिप्लव देब लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं. त्रिपुरा के उदयपुर में जन्मे बिप्लब 15 साल तक दिल्ली में रहे. 2016 में पार्टी की राज्य इकाई का पदभार संभालने से पहले वह दिल्ली में जिम ट्रेनर के रूप में कार्यरत था. केंद्रीय नेतृत्व उन्हें ‘अवसरवादी’ नहीं मानती है. पार्टी में लगभग आधे उम्मीदवार पूर्व कांग्रेसी नेता हैं, यह बात उनके पक्ष में जाती है. लेकिन अगर पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में एक आदिवासी नेता को आगे बढ़ाती है तो उनके लिए झटका होगा. राज्य में पिछले 25 सालों में एक भी आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं हुए हैं.
रामपदा जमातियाराज्य में पार्टी के उपाध्यक्ष रामपदा जमतिया दो साल पहले तक विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के साथ थे. वह जमातिया जनजाति से हैं और सामुदायिक परिषद की ओर से संचालित जमातिया होडा के कोषाध्यक्ष थे. सामुदायिक परिषद का इस जनजाति में अच्छा खासा दखल हैं. अगर बीजेपी किसी जनजातीय चेहरे को चुनती हो तो रामपदा का चेहरा सबसे आगे होगा.
डॉ अतुल देबबर्मा
डॉ अतुल देबबर्मा एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और एक प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान और वैदिक विशेषज्ञ हैं. वह नागपुर में डॉक्टरी पेशे में थे. उन्हें आरएसएस ने त्रिपुरा भेजा था. अगर बीजेपी किसी जनजातीय चेहरे को चुनती है तो उनका भी मजबूत दावा बनता है. लेकिन उनकी खराब स्वास्थ्य इसमें बाधक बन सकता है क्योंकि पिछले साल उनको हर्ट अटैक आया था.
कोई छुपा रुस्तम
लो प्रोफाइल चेहरों की घोषणा बीजेपी के अस्वाभाविक नहीं है. मोदी और शाह की जोड़ी ने कई बार पर्यवेक्षकों को चकरा दिया है. जब मीडिया विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को राष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें लगा रही थी तब शाह ने लो प्रोफाइल रामनाथ कोविंद का नाम भारत के अगले राष्ट्रपति के रूप में घोषित करने का फैसला किया. बीजेपी ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, यूपी में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम बनाकर कई लोगों को आश्चर्यों डाल दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या त्रिपुरा को लेकर भी बीजेपी ऐसा ही कुछ कर सकती है.
news18.com के लिए शुभाजीत सेनगुप्ता
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190
No comments:
Post a Comment