Saturday, 3 March 2018

'त्रिपुरा में वामपंथी किला ध्वस्त कर बीजेपी ने रचा इतिहास'


READ MORE

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को कहा कि वामपंथियों के किले को ध्वस्त करके पार्टी ने त्रिपुरा में दो तिहाई से अधिक सीटें जीतने के साथ अपनी विजय पताका फहराई है तथा नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने बड़ी विजय हासिल की है.पूरे प्रदेश में पार्टी कल प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रत्येक क्षेत्र, जिला, महानगर मुख्यालयों तथा सभी मंडल इकाइयों पर विजय उल्लास दिवस मनायेगी.


प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए वहां की सम्मानित जनता को हम हृदय से बधाई देते हैं, साथ ही यह बधाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व को है. यह सबका साथ सबका विकास के संकल्प तथा सुशासन एवं विकास के नीतियों की जीत है. श्रेष्ठ भारत तथा नया भारत के निर्माण की विजय है एवं राष्ट्रवादी नीतियों व कार्यक्रमों को जनता की मजबूत मुहर है.


उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हार्दिक बधाई देते हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है. यह भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है.प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली सफलता 2019 में मिलने वाली भारी सफलता की आगाज है, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्रिपुरा में की गई जनसभाओं को भी इस सफलता का बड़ा श्रेय है. पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर त्रिपुरा और नागालैण्ड पार्टी के प्रदर्शन का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.


Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/vivo-v7-with-24-megapixel-front-camera-launched-in-india-7-24-news-1747190

No comments:

Post a Comment