READ MORE
बॉल टेंपरिंग मामले में 1 साल का बैन लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान डेविड वॉर्नर ने चुप्पी तोड़ी है. वॉर्नर ने अपने इस काम के लिए क्रिकेट फैंस से माफी मांगी. वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर इसका इजहार किया. वॉर्नर ने लिखा, ऐसी गलतियां हुई हैं, जिससे क्रिकेट का नुकसान हुआ है. मैं अपनी ओर से जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगता हूं. मैं समझ सकता हूं कि फैंस पर क्या बीत रही होगी, ये उस खेल पर एक धब्बा है जिसे हम सब प्यार करते हैं और मैं बचपन से इसे चाहता हूं. मुझे अपने परिवार, दोस्त और भरोसेमंद सलाहकारों के साथ समय बिताने की जरूरत है, आप सबसे जल्द ही मिलूंगा.’बॉल टेंपरिंग से वॉर्नर को नुकसान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में सामने आया कि बॉल टेंपरिंग के मास्टर माइंड डेविड वॉर्नर ही थे. इसीलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर एक साल का बैन लगाने के अलावा, उन्हें कभी ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नहीं बनाने का ऐलान किया. बॉल टेंपरिंग से वॉर्नर को मान-सम्मान के साथ-साथ पैसों का भी भारी नुकसान हुआ है. वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान थे और इस साल वो इस लीग में नहीं खेल पाएंगे, जिसके बाद उन्हें करोड़ों रु. का नुकसान होगा. साथ ही एलजी कंपनी ने उनके साथ करार तोड़ने का फैसला लिया है. वॉर्नर साल 2014 से एलजी ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंड एंबेसडर थे.
— David Warner (@davidwarner31) March 29, 2018
वैसे वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ पर लगे बैन का चारों ओर विरोध हो रहा है. सभी पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ पर एक साल का बैन काफी ज्यादा है. पहले भी कई खिलाड़ियों ने बॉल टेंपरिंग की है लेकिन इतना बड़ा बैन कभी किसी खिलाड़ी पर नहीं लगा.
VIDEO: भावुक हुए कोच डैरन लीमैन, कहा बुरे लोग नहीं हैं स्मिथ-वॉर्नर
No comments:
Post a Comment