Thursday, 29 March 2018

बॉल टेंपरिंग के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, गंवाई करोड़ो की डील


READ MORE

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा. टीम के अहम स्पॉन्सर मैगलन फाइनैनशियल ग्रुप ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से अपनी स्पॉन्सरशिप डील ख़त्म कर दी है. मैगलन के चीफ एक्जीक्यूटिव और सह-संस्थापक हामिश डगलस ने इस बात की पुष्टि की है.हालांकि कुछ स्पॉन्सर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ खिलाड़ियों के साथ डील ख़त्म की है. मैगलन के चीफ एक्जीक्यूटिव और सह-संस्थापक हामिश डगलस ने इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि हमारी डील खेल की सच्ची भावना, प्रतिष्ठा, अखंडता और बेहतर नेतृत्व पर आधारित थी.


उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान की ओर से की गई साजिश ने दक्षिण अफ्रीका से तीसरा टेस्ट जीतेने के लिए नियमों को तोड़ा है। आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के तमाम बड़े प्रायोजकों ने गेंद से छेड़खानी मामले के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। हालांकि, जांच रिपोर्ट में मामले के सही पाए जाने और दोषियों पर बैन लगाने के फैसले से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हुई किरकिरी के बाद प्रायोजक मैगलन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपना करार खत्म कर लिया है।


130 करोड़ की डील हुई ख़त्मसाल 2017 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मैगलन के बीच 20 मिलियन डॉलर (130 करोड़ रुपए) का करार हुआ था. लेकिन बॉल टेंपरिंग मामले के चलते ये करार ख़त्म करना पड़ा. मैगलन के बाद अब अन्य प्रायोजक भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अलग हो सकते हैं. आपको बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्वांटस एयरवेज और सेनेटेरियम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ख़फा हैं.


वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट से भी अलग हुए स्पॉन्सर
स्पोर्ट्स परिधान बनाने वाली कप्नी ASICS कॉर्प ने भी डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट से करार ख़त्म कर लिया है. ASICS ने एक बयान जारी कर कहा, ये फैसला और एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने जो किया उसे ASICS बर्दाश्त नहीं करेगा. इन दो खिलाड़ियों ने जो किया वो कंपनी के मान्यताओं से बिल्कुल अलग है.” ASICS ने पहले एलजी ने भी वॉर्नर के साथ अपना करार ख़त्म करने का फैसला लिया. एलजी ने कहा कि वो इस 31 साल के क्रिकेटर के साथ कोई नई डील नहीं करेंगे.


वॉर्नर कभी नहीं कर पाएंगे कप्तानी
डेविड वॉर्नर एक साल का बैन झेलने के बाद भी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी अब कभी नहीं कर पाएंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने घोषणा कर इसकी जानकारी दी. केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की घटना सामने आई थी. बताया जा रहा है कि वो वॉर्नर थे जिन्होंने बॉल टेंपर करने का पूरा प्लान बनाया था.


बॉल टेंपरिंग मामले में लगा बैन
बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी मामले के मद्देनजर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया जिससे वे इस साल आईपीएल से भी बाहर हो गए जबकि कैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का बैन लगाया गया. तीनों बैन की वजह से भारत के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली सीरीज़ से भी बाहर रहेंगे. विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी.


ये भी पढ़ें:


VIDEO: भावुक हुए कोच डैरन लीमैन, कहा बुरे लोग नहीं हैं स्मिथ-वॉर्नर

No comments:

Post a Comment