Friday, 2 March 2018

दलित से की शादी तो पिता ने बेटी को जहर देकर मारा, खेत में जलाई लाश


READ MORE

मैसूर की एचडी कोटे पुलिस उस समय आश्चर्य में पड़ गई जब एक मामले की जांच के दौरान ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया. आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी 20 साल की बेटी सुषमा को जलाकर मार डाला क्योंकि उसने उमेश नाम के एक दलित युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी. घटना 10 दिन पहले मैसूर के एचडी कोटे तालुक में आने वाले एक गांव में हुई थी.मृतिका के परिजनों ने त्योहार के बहाने से उसे वापस बुलाया. इसके बाद उसे कोई जहरीली चीज़ पिला दी और घर में बंद कर दिया. इस दौरान वह तड़प-तड़प कर मर गई. बाद में उसकी बॉडी अपने खेत के एक हिस्से में जला दी.


मैसूर पुलिस में एएसपी रूद्रमणी ने बताया, “यह घटना हमारे आरक्षक रवि के माध्यम से सामने आई. उससे मिली जानकारी के आधार पर हमने मामला दर्ज किया. हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है. हमें लगता है कि इस क्राइम में एक से अधिक लोग शामिल थे.”


बताया जा रहा है कि सुषमा और उमेश एक दूसरे को तब से जानते थे जबसे वे नवीं कक्षा में थे. मृतका के माता-पिता को जब उनके अफेयर के बारे में पता चला तो काफी परेशान हो गए. उन्होंने सुषमा से कहा कि वह उमेश से बातचीत बंद कर दे. उमेश दलित समुदाय का है.हालांकि लड़की ने उमेश से अपना रिश्ता बनाए रखा. करीब 14 महीने पहले दोनों भागकर शादी करने का फैसला किया. लड़के के परिवार ने उन्हें ढूंढ लिया और दोनों को वापस एचडी कोटे ले आए. यहां लड़की को अपने रिश्तेदारों के घर जबरदस्ती रखा गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उमेश कमाने-खाने के लिए गांव छोड़कर चला गया और कभी गांव वापस नहीं लौटा.


उमेश के पिता दसय्या ने न्यूज18 को बताया, “उसके माता-पिता ने दोनों को ढूंढा और वापस ले आए. हमने उनके माता-पिता से कहा कि वे अब शादीशुदा हैं इसलिए उन्हें अकेले छोड़ देना चाहिए. लेकिन उन्होंने हमें कहा कि हम उनके मामले में दखल न दें. अगर वह हमारे घर में रहती तो शायद आज जिंदा होती.”


पुलिस ने मृतिका के पिता कुमार को धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि इस हत्या में सुषमा की मां और अंकल भी शामिल थे. दोनों की तलाश जारी है.


(news18.com के लिए स्टेसी परेरा)


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Gd3bbr56V0I/story01.htm

No comments:

Post a Comment