READ MORE
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सीपीएम के कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से शुक्रवार को इनकार करते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी.विजयन ने मलप्पुरम में आयोजित एक सेमिनार में कहा, ‘‘ बीजेपी के खिलाफ सीपीएम की लड़ाई में कांग्रेस को साथ नहीं लिया जा सकता. पिछले अनुभव बताते हैं कि इस तरह के गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे.’’
एक दिन पहले ही सीपीआई के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने बीजेपी को ‘‘प्रमुख शत्रु’’ बताया था और उन्होंने बीजेपी का मुकाबला करने के लिए एक व्यापक मंच बनाए जाने पर जोर दिया था.
विजयन ने कहा,‘‘ इस समय कांग्रेस सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने की परम्परा को कायम नहीं रख रही. गुजरात और अन्य राज्यों के चुनावों में यह प्रतिबिंबित हुआ है.’’सीपीएम नेता ने कहा कि अनुकूल माहौल के बावजूद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव जीत नहीं सकी और इसके लिए केवल कांग्रेस को दोषी ठहराया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की नीतियां ही है जिससे बीजेपी को अपना विकास करने में मदद मिली.
ये भी पढ़ें:
प्रिया प्रकाश के गाने के समर्थन में आए केरल के CM, कहा- असहिष्णुता स्वीकार नहीं की जा सकती
केरल के सीएम ने की तानाशाह किम जोंग की तारीफ
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/xU8Pd40Lxi8/story01.htm
No comments:
Post a Comment