Wednesday, 28 March 2018

राहुल गांधी की वजह से संसद में काम नहीं हो रहा है-अनंत कुमार


READ MORE

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने संसद में जारी गतिरोध के लिए बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से दोनों सदनों के कामकाज में कमी आई है.संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि राहुल विधायी कामकाज की बारीकियों को नहीं समझते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस लक्ष्य बदलती रहती है. उन्होंने मौजूदा बजट सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करने की संभावना को भी नकार दिया.


विपक्ष के अविश्वास प्रस्तावों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस पर चर्चा करने और प्रस्ताव का सामना करने को तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी संसदीय बारीकियों को नहीं जानते और इसीलिए कांग्रेस ने अन्य दलों के पीछे चलते हुए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से काफी पहले ही वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव दे दिया था.


कांग्रेस पर लक्ष्य बदलने का आरोप लगाते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा चर्चा के लिए तैयार रही है किंतु वह कांग्रेस ही है जिसने सदन में चर्चा के लिए अपनी मांग बदलती रही. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों पर संसद का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की खिल्ली उड़ाने के लिए जनता उन्हें उचित जवाब देगी.गत पांच मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों में कामकाज एक तरह से ठप रहा है और विभिन्न मुद्दों पर कुछ दलों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही बार बार स्थगित होती रही है. बुधवार को भी लोकसभा की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई और सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका.


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही लोकसभा में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में पर्याप्त संख्या प्रदर्शित करने के लिए संख्या लिखे प्लेकार्ड लहरा रहे थे. अनंत कुमार ने दावा किया कि विपक्षी दलों के पास प्रस्ताव रखने के लिए संख्याबल की कमी है और वे जनता को दिखाना चाहते थे कि वे संख्या के बिना कुछ हासिल कर सकते हैं.


उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जिस तरह से संसद में कामकाज रोका है, हंगामा खड़ा किया है और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया का मजाक उड़ाया है, देश भर में और कर्नाटक में जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.


ये भी पढ़ें:


BJP सांसद बोले- PM मोदी को लेकर पाकिस्तान-चीन के मुकाबले देश के विपक्षी दल ज्यादा चिंतिंत


महाभियोग का कांग्रेस पहले भी कर चुकी है अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल


No comments:

Post a Comment