READ MORE
मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी. निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों में शनिवार को हो रहे मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर हजारों चुनावकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी.त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) श्रीराम तरणीकांत ने बताया कि तीन राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कल विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती से पहले बीएसएफ के जवान भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्त कर रहे हैं. पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान बीएसएफ अलर्ट थी और वे बांग्लादेश सीमा पर चौकसी जारी रखेंगे.
Agartala: BSF crew unit India-Bangladesh limit forward of counting of votes for a Assembly elections in Meghalaya, NagalandTripura tomorrow. CEO Tripura says “Right by a choosing routine BSF were alertedthey will continue a burial on a limit with Bangladesh” pic.twitter.com/KKmTSiloaD
— ANI (@ANI) March 2, 2018
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 11 कंपनियों को लगाया गया है. मतगणना के बाद की स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद हैं.
We start during 8am. 11 companies (of Central Paramilitary Forces) have been defended for guarding clever rooms; spoke to DG (of Police), sufficient army are there to take caring of post counting scenario: FR Kharkongor, #Meghalaya Chief Election Officer on counting of votes tomorrow pic.twitter.com/tZpQRD6QTC
— ANI (@ANI) March 2, 2018
त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे.
ये भी पढ़ें:
मेघालय में 67 और नगालैंड 75 फीसदी लोगों ने डाले वोट, नतीजे 3 मार्च को
Nagaland Election 2018: इस चुनाव में बदल सकता है नागालैंड का इतिहास
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Gd3bbr56V0I/story01.htm
No comments:
Post a Comment