Wednesday, 28 March 2018

माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस हैं समलैंगिक, भाई ने जताई खुशी


READ MORE

डांस और म्यूज़िक के बादशाह कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन के 25 वर्षीय महिला मॉडल कारा डेलेविंगन के साथ रिलेशनशिप में होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.असल में पैरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कारा की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कारा उनके बैडरूम में नज़र आ रही थीं. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया में पैरिस और कारा लॉस एंजिल्स में एक दूसरे को किस करते हुए भी स्पॉट हुईं और यह तस्वीर भी सामने आ गयी.


इस पूरे मामले में मीडिया में मॉडल और एक्ट्रेस पैरिस के भाई प्रिंस ने यह बयान देकर चर्चा और आगे बढ़ा दी है कि पैरिस के इस फैसले से उनके पिता बेहद खुश होते.


मीडिया में आये प्रिंस के बयान के मुताबिक़ – “अपनी बेटी को अपने चुने हुए रास्ते पर जाते देख हमारे पिता माइकल जैक्सन बहुत गर्व करते. पिता माइकल ने हमें हमेशा यही सिखाया था कि प्रेम में कोई सीमा नहीं होती. न नस्ल की, न सेक्सुअलिटी की.”कहा जा रहा है कि पिछले साल एक पुरस्कार समारोह में कारा और पैरिस की पहली मुलाक़ात हुई थी. इसके बाद दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं. तबसे दोनों को लंदन, इटली और चेक में छुट्टियां बिताते हुए स्पॉट किया जा चुका है.




गौरतलब है कि माइकल जैक्सन के जीवन में उन पर भी समलैंगिक होने और बच्चों का यौन शोषण करने सम्बन्धी आरोप लगे थे. हालांकि इस आरोपों की सच्चाई साबित नहीं हो सकी थी लेकिन उनकी इमेज समलैंगिक की ज़रूर रही.

No comments:

Post a Comment