READ MORE
बॉलीवुड की एवर ग्रीन ब्यूटी रेखा हाल ही में लाइव सिंगिग शो राइजिंग स्टार्स में पहुंची हुई थीं. यहां उनके अंदाज ने सभी को एक बार फिर अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया. रेखा जब भी किसी टीवी शो पर आती हैं तो चार चांद लगा देती हैं. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. शुरुआत से लेकर आखिर तक रेखा छाई रहीं.इस रेखा स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने उनके सदा बहार गाने गाए. उनके कई यादगार डायलॉग बोले. कुल मिलाकर सभी ने समा बांधा हुआ था. एक कंटेस्टेंट के लिए रेखा स्टेज पर पहुंच गईं. सिंगर गा रही थी और रेखा मजे से डांस स्टेप कर रही थीं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
शो के दौरान एक जज शंकर महादेवन ने रेखा को तमिल गाना गाने को कहा. शंकर की इस रिक्वेस्ट पर रेखा ने सुर लगाए. इसके बाद जज साहब ने गाने का मतलब बताया. इसी दौरान शंकर ने रेखा को कहा ‘you rocked the show’ इस कॉम्प्लिमेंट के जवाब में रेखा ने कहा ‘चुम्मा’. रेखा के इस जवाब के बाद शंकर मे बताया कि तमिल में ‘चुम्मा’ का मतलब ‘Simply’ होता है. इसी बीच रेखा को बिग बी ‘जुम्मा-चुम्मा’ याद आ गया. हालांकि वह इसका जिक्र करते ही चुप हो गईं.
राइजिंग स्टार में काफी देर तक ‘Simply’की चर्चा होती रही. यह शब्द सबकी जुबान पर चढ़ गया था. कमाल की बात ये है कि इस शब्द के बारे में बिग बी भी जानते हैं. नहीं…नहीं वह शो में रेखा के साथ नहीं थे. लेकिन इस शो के कुछ देर बाद उन्होंने एक ट्वीट किया. इससे लग रहा है कि शायद अमिताभ ने भी रेखा स्पेशल ये एपिसोड देखा होगा. इसलिए उन्होंने भी ट्वीट में यही शब्द लिख दिया. बता दें कि यह शो रात 9 बजे से 11 बजे के बीच आता है. बिग ने ट्वीट 10.54 मिनट पर किया था.
A post shared by ❁ Rekha Ganesan Fanpage ❁ (@rekhajifp) on Mar 26, 2018 at 9:19pm PDT
simply .. https://t.co/D5wRI9uqkk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 24, 2018
एक सवाल जिसने मानुषी को बनाया मिस वर्ल्ड-
यह भी पढ़ें:
डेटा ब्रीच के कारण फरहान अख्तर ने डिलीट किया अपना फेसबुक प्रोफाइल?
No comments:
Post a Comment