READ MORE
राज्यसभा में बुधवार को कई सदस्य उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस सदस्य रेणुका चौधरी से कहा कि उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए और अपनी पार्टी का वजन बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. राज्यसभा ने बुधवार अपने करीब 60 सदस्यों को विदाई दी जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों ने विदाई भाषण दिया.रेणुका ने अपने विदाई भाषण में कहा कि नायडू उन्हें उस समय से जानते हैं जब उनका (रेणुका का) वजन काफी कम था. उन्होंने कहा, “कई लोग मेरे वजन को लेकर चिंता जताते हैं लेकिन इस क्षेत्र (राजनीति) में आपको अपना वजन (प्रभाव) दिखाना पड़ता है.” अपनी त्वरित छोटी टिप्पणियों के लिए मशहूर नायडू ने इस पर कहा, ‘‘मेरा सरल सुझाव है कि आप अपना वजन कम करें और पार्टी का वजन (प्रभाव) बढ़ाने के लिए प्रयास करें.’’ उनकी इस टिप्पणी पर सदन में हंसी की लहर फैल गयी.
बता दें कि इससे पहले अपने भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने पर पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें रामायण के एक चरित्र की याद आ गई. पीएम के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था.
वहीं बीजेपी के सदस्य ला गणेशन ने अपने विदाई भाषण में यह मुद्दा उठाया कि उच्च सदन की दर्शक दीर्घा में बैठे नागरिकों को राष्ट्रगान की धुन बजने के दौरान खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाती और उन्होंने इस नियम में बदलाव करने की मांग की. कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा ने उनके इस सुझाव का समर्थन करते हुए मांग की कि सदन के इस नियम में बदलाव करना चाहिए. इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह नियमों में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं और इस संशोधन को सदन की संबंधित समिति के समक्ष रखा जाएगा.संसद के दोनों सदनों में कोई भी सत्र शुरू होने के अवसर पर राष्ट्रगान तथा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से ठीक पहले राष्ट्रगीत की धुन बजायी जाती है. इस अवसर पर सदन के सदस्य तो खड़े होते हैं किंतु दर्शक दीर्घा में बैठे व्यक्तियों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाती है.
Article source: http://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/raipur/bihar-cm-nitish-kumar-resolve-to-get-rid-of-drug-addiction-in-chattisgarh-962872.html
No comments:
Post a Comment