READ MORE
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग में रेप के दो आरोपियों को निर्वस्त्र कर परेड कराई गई, इस दौरान भीड़ ने उन्हें लाठी से भी पीटा. घटना ऊपरी सियांग के यिंगकियोंग की है, जहां भीड़ ने दोनों आरोपियों के पहले कपड़े उतरवाए और फिर उनके हाथ बांधकर सड़क पर घुमाया. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है, जब दोनों आरोपियों को सड़क पर नग्न अवस्था में घुमाया गया. इस दौरान भीड़ उनकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाती रही. दोनों पर नाबालिग से रेप करने का आरोप है.
रेप आरोपियों का ये वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि एक आरोपी ने पहले नाबालिग से दोस्ती बढ़ाई और रविवार को झांसे से उसे बुलाया.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
इसके बाद उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का रेप किया. मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dadri-bisada-media-dadri-women-arvind-kejriwal-asaduddin-owaisi-414017.html
No comments:
Post a Comment