READ MORE
दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ चुकी बाहुबली जल्द पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. कराची में होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में बाहुबली की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई है. अपनी फिल्म को मिल रहे इस सम्मान से डायरेक्टर राजमौली काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, बाहुबली ने मुझे कई देशों में घूमने का मौका दिया. इसमें सबसे खास है पाकिस्तान. मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कराची.राजामौली ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. बता दें कि बाहुबली भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फिल्म साबित हुई है जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा. इस फिल्म प्रभास लीड रोल में हैं. उनके साथ राणा दागुबाती, अनुष्का शेट्टी, रम्या कृष्णन भी अहम रोल में थे. इनमें एक और यादगार किरदार रहा कटप्पा. ये किरदार एक्टर सत्यराज ने निभाया था. दो पार्ट में आई ये फिल्म दोनों बार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही.
अब जरा इस फिल्म की शानदार यादों से बाहर निकलते हुए जान लें कि बाहुबली के अलावा इसमें और भी दूसरी शानदार हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी. इस लिस्ट में डियर जिंदगी, आंखों देखी, हिंदी मीडियम, कड़वी हवा, निल बटे सन्नाटा, सॉन्ग्स ऑफ दि स्कॉर्पियन्स और सैराट शामिल हैं.
Infinity Wars: दर्जन भर सुपरहीरोज़ वाली इस फ़िल्म की सुपर लिस्ट-
यह भी पढ़ें:
क्या चुपके-चुपके रेखा स्पेशल एपिसोड देख रहे थे अमिताभ?
No comments:
Post a Comment