Wednesday, 28 March 2018

कटरीना और दीपिका के साथ 'दिल चाहता है' का रीमेक चाहती हैं आलिया


READ MORE

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं और इन दिनों अपनी फिल्म राज़ी की शूटिंग में बिज़ी हैं. आलिया के अनुसार बॉलीवुड में भी एक ‘ऑल फीमेल’ लीड वाली फिल्म बननी चाहिए. करीना कपूर और सोनम कपूर के साथ बन रही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ एक ऑल फीमेल लीड फिल्म है और आलिया इस तरह की फिल्मों का बॉलीवुड में ट्रेंड देखना चाहती हैं.आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा, “जैसे मल्टी हीरो वाली फिल्में बनाई जाती हैं वैसे ही मल्टी हीरोइन वाली फिल्में बनानी चाहिए और ऐसी फिल्म में मैं आगे बढ़ कर काम करना चाहूंगी.”


बॉलीवुड में ऑल फीमेल लीड वाली फिल्में बहुत कम बनी हैं जैसे ‘आएशा’, ‘पार्च्ड’ और ‘निल बटे सन्नाटा’ या ‘गुलाब गैंग’ जैसी इक्का दुक्का फिल्मों के ही नाम याद आते हैं. आलिया ने खुद सिर्फ़ एक मल्टी हीरोइन फिल्म में काम किया है (उड़ता पंजाब),”ये संयोग है कि मेरे पास ऐसी एक ही फिल्म है जिसमें दो अभिनेत्रियां थी, वर्ना मेरी बहुत इच्छा है कि मैं किसी ऐसी फिल्म में काम करूं जिसमें कई सारी अभिनेत्रियां हो.”


वो कहती हैं,”कटरीना और दीपिका दोनों ही मेरी अच्छी दोस्त हैं और मैंने उनके साथ एक करार किया है कि कभी न कभी वो मेरे साथ किसी फिल्म में काम करेंगी. अभी तक मेरे पास ऐसी कोई स्क्रिप्ट नहीं आई है जिसमें मेरे साथ दो अभिनेत्रियों वाला रोल मिला हो लेकिन अगर ऐसा होता है तो मैं उस फिल्म को मना नहीं करुंगी.”आलिया ने कहा कि सोचिए अगर ‘दिल चाहता है’ का एक रीमेक बने जिसमें सभी लड़कियों की कहानी कही जाए तो कैसा लगेगा? बॉलीवुड में महिलाओं के लिए ये अच्छा समय है क्योंकि अब उनके लिए कंटेंट लिखा जा रहा है और मैं चाहूंगी कि ऐसी कोई फिल्म लिखी जाए.


ये हैं दुनिया के सबसे चर्चित पॉर्नस्टार

No comments:

Post a Comment