Thursday, 1 March 2018

अमेरिका ने कहा- बताना मुश्किल कि नीरव मोदी यहां हैं या नहीं


READ MORE

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि सरकार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अमेरिका में होने से जुड़ी खबरों से अवगत है, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं कर सकता है.विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम हालिया मीडिया रिपोर्ट से अवगत हैं कि नीरव मोदी अमेरिका में है लेकिन इनकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं.’


नीरव मोदी का पता लगाने के लिए विदेश विभाग द्वारा भारत सरकार को मिलने वाले सहयोग के बारे में प्रवक्ता ने कहा, ‘श्री मोदी (नीरव) की जांच के संदर्भ में भारतीय अधिकारियों को कानूनी सहयोग प्रदान करने करने को लेकर आप विधि विभाग से संपर्क कर सकते हैं.’


अमेरिकी विदेश विभाग ने मोदी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में मोदी और उसके मामा मेहुल चोक्सी तथा कुछ अन्य लोग जांच का सामना कर रहे हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/diljit-dosanjh-s-stunning-body-transformation-1176672.html

No comments:

Post a Comment