Wednesday, 28 March 2018

CBSE पेपर लीक: दोबारा होगी 10वीं की मैथ्स और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा


READ MORE

सीबीएसई की परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला बढ़ता देख अब बोर्ड ने गणित और इकोनॉमिक्‍स का पेपर फिर से कराने का फैसला किया है. अभी ये जानकारी नहीं दी गई है कि पेपर किस दिन कराए जाएंगे. बुधवार को ट्विटर पर गणित का पेपर लीक होने के बाद यह फैसला लिया गया.गौरतलब है कि सीबीएसई में 12वीं के गणित का पेपर लीक होने की खबर आ रही है. सीबीएसई ने 12वीं का इकोनॉमिक्‍स का पेपर अाैैर  10वीं का गणित का पेपर फिर से कराने का फैसला किया हैै. अभी तक इन परीक्षाओं  की तारीख का ऐलान नहीं किया गया हैै. अभिभावकों का कहना है कि इससे बच्‍चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा कैम्ब्रिज स्कूल के बाहर खड़े अभिभावकों का कहना है कि बार-बार पेपर लीक होने से बच्चे परेशान हैं. पेपर लीक होने से उनकी मेहनत खराब हो गई.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dadri-bisada-media-dadri-women-arvind-kejriwal-asaduddin-owaisi-414017.html

No comments:

Post a Comment