Wednesday, 28 March 2018

अब CBSE मामले में राहुल ने सरकार को घेरा, कहा- 'हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है'


READ MORE

सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करके डेटा लीक, आधार लीक, एसएससी लीक, इलेक्शन लीक और पेपर लीक मामले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने ट्वीट किया- कितने लीक? डेटा लीक, आधार लीक, ssc Exam लीक, CBSE Exam पेपर्स लीक. आगे वो लिखते हैं, ‘हर चीज़ में लीक है चौकीदार वीक है.’




इसके पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के नमो ऐप से डेटा अमेरिकी कंपनी को दिए जाने को लेकर ट्वीट किया था और लिखा था कि मोदी का नमो ऐप चुपचाप तरीके से आपका और आपके परिवार व मित्रों का डेटा चोरी करता है. यहां तक कि वो आपकी जीपीएस लोकेशन को भी ट्रैक करता है.




उन्होंने ये भी ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत डेटाबेस बनाने के लिए लोगों का डेटा यूज़ कर रहे हैं. अगर उन्हें लोगों से जुड़ना ही है तो वो ऑफीशियल पीएमओ ऐप का प्रयोग करें.


 




ये भी पढ़ेंः
राहुल गांधी की वजह से संसद में काम नहीं हो रहा है-अनंत कुमार
राष्ट्रपति भवन में मीडिया को एंट्री नहीं मिलने पर राहुल का तंज- ‘अच्छे दिन आ गये’


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm

No comments:

Post a Comment