READ MORE
किसान, चुनाव सुधार और लोकपाल की मांग को लेकर रामलीला मैदान में बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे का आंदोलन आज खत्म हो सकता है. उनके आंदोलन के सात दिन हो गए हैं. माना जा रहा है कि उन्हें मनाने के लिए सरकार ड्राफ्ट के साथ अपना प्रतिनिधि भेज सकती है.अन्ना आंदोलन को लेकर बुधवार रात कैबिनेट की बैठक चली. अन्ना जन आंदोलन की मांगों पर अन्ना और सरकार के बीच 95 फीसदी तक समन्वय बन गया है. आज नया ड्राफ्ट लेकर पीएमओ के नुमाइंदे अन्ना से मुलाकात करेंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उनसे मुलाकात कर सकते हैं. मंगलवार को महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन अन्ना से बातचीत करने के लिए पहुंचे थे. गिरीश ने अन्ना को सरकार की तरफ से तैयार 11 सूत्रीय ड्राफ्ट भी दिया था लेकिन अन्ना ने इसे ठुकरा दिया.
किसानों को लेकर अन्ना की मांगें क्या हैं
भ्रष्टाचार
- मौजूदा लोकपाल-लोकायुक्त कानून को अमल में लाया जाए लोकपाल की नियुक्ति हो.
- लोकपाल कानून को कमज़ोर बनाने वाली धारा 63 और 44 में किए गए संशोधन रद्द हों.
- केंद्र के लोकपाल के तहत हर राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति हो.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm
No comments:
Post a Comment