Wednesday, 28 March 2018

CJI के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, जानिए क्‍या है इसके पीछे की राजनीति


READ MORE
 कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये पहला मौका होगा जब सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लाया गया है. हालांकि इसी साल के शुरू में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भी जस्टिस मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग की थी. एनसीपी सांसद माजिद मेमन और सांसद डीपी त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है. साथ ही ये भी कहा है कि इस हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है. विपक्षी दलों के इस कदम पर सवाल भी उठ रहे हैं. आरोप है कि राजनीतिक दृष्टि से यह महाभियोग लाने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनाकरन के खिलाफ वर्ष 2009 में राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन इसकी प्रक्रिया आगे बढ़े, इससे पहले ही दिनाकरन ने इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा हाईकोर्ट के एक और चीफ जस्टिस के साथ एक जज के खिलाफ भी महाभियोग प्रस्ताव संसद में पेश हो चुका है.

Article source: http://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/raipur/bihar-cm-nitish-kumar-resolve-to-get-rid-of-drug-addiction-in-chattisgarh-962872.html

No comments:

Post a Comment