READ MORE
क्रोएशिया में रविवार को एक फुटबॉल स्टार की मैदान पर मौत हो गई. फुटबॉल स्ट्राइकर ब्रूनो बोबन क्रोएशियन थर्ड फुटबॉल लीग में खेल रहे थे तभी गेंद उनके सीने में लगी और इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. ब्रूनो मारसोनिया टीम की ओर से खेल रहे थे, रविवार को स्लावोनियाज पोजेगा टीम के खिलाफ गेंद उनकी छाती में लगी और वो बेहोश हो गए. इसके बाद मैदान पर एंबुलेंस आई और उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई लेकिन ब्रूनो ने दम तोड़ दिया.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/qWNK3xyiD90/story01.htm
No comments:
Post a Comment