READ MORE
2019 के आम चुनावों को देखते हुए विपक्ष ने सरकार के खिलाफ लामबंदी तेज कर दी है. मोदी सरकार के खिलाफ आज 4 पार्टियां लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. पिछले कई दिनों से टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस की इस कोशिश में अब कांग्रेस और सीपीएम भी साथ हो गई हैं. हालांकि नंबर के हिसाब से सरकार को कोई खतरा नहीं है. उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष को एकजुट करने की संभावनाएं तलाशने के लिए दिल्ली में हैं. ममता शरद यादव, केजरीवाल, शिवसेना, टीडीपी के नेताओं से मुलाकात करेंगी. लेकिन बड़ी बात ये है कि उनका राहुल गांधी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. इसी बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी आज डिनर पार्टी दी है. पवार की डिनर पार्टी में ममता समेत विपक्षी पार्टियों के तमाम नेता शामिल हो सकते हैं. तो साफ है कि बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होने की कवायद शुरू कर दी है. देखिए ये वीडियो.
Article source: http://hindi.news18.com/videos/nation-odisa-man-carries-chlid-death-body-1023408.html
No comments:
Post a Comment