Tuesday, 27 March 2018

पंजाब में वैकल्‍पिक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा


READ MORE

पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में कहा है कि चीन हमारे लिए बहुत महत्‍पूर्ण देश बन रहा है. इसी लिहाज से पंजाब में चीनी विषय को वैकल्‍पिक भाषा के तौर पर सीनियर सेकेंडरी स्‍कूलों में पढ़ाई जाएगी. सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भारतीय बच्‍चों को चीनी भाषा की जानकारी होनी चाहिए क्‍योंकि वह ज्‍यादातर समय चीनी भाषा से जुड़े ही रहते हैं.जानकारी के अनुसार पंजाब के सीएम ने विधानसभा में चीनी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया और बताया कि सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल में चीनी भाषा को वैकल्‍पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि चीन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण देश बन रहा है. उन्‍होंने कहा कि चीन, भारत के हर हिस्से के इर्द-गिर्द बढ़ रहा है जिसके लिए चीनी भाषा की जानकारी होना आवश्‍यक हो जाता है.


Article source: http://hindi.news18.com/videos/nation-odisa-man-carries-chlid-death-body-1023408.html

No comments:

Post a Comment