Saturday, 1 September 2018

PM मोदी ने बताया- MLA बनने तक मेरे खाते में नहीं था एक पैसा


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विधायक बनने से पहले तक उनके पास कोई ऑपरेशनल बैंक खाता (जिसमें लेनदेन होता हो) नहीं था ,क्योंकि उनके पास कभी ज्यादा पैसा आया ही नहीं. मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि बताया कि उन दिनों किस तरह देना बैंक एक योजना लाई थी, जिसके तहत छात्रों को गुल्लक दी जाती थी. उनका खाता खोला भी जाता था.इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक: 1 मिनट से भी कम समय में खुलेगा खाता, अंगूठे से होगा लेन-देन


पीएम मोदी ने ये बातें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आपका बैंक आपके द्वार) की शुरुआत करते हुए कही. उन्होंने बताया, ‘देना बैंक ने एक गुल्लक मुझे भी दी, लेकिन मेरा गुल्लक हमेशा खाली रहता था. बाद में मैंने गांव छोड़ दिया. बैंक खाता चलता रहा और अधिकारियों को उसे हर साल आगे बढ़ाना पड़ता था. बैंक अधिकारी खाता बंद करने के लिए मेरी तलाश में थे.’


PM मोदी बोले- NPA पर कांग्रेस ने झूठ बोला, नामदारों की फोन बैंकिंग ने पहुंचाया देश को नुकसान


गुजरात में विधायक बनने के बाद मिला वेतन
पीएम ने बताया, ‘जब वह गुजरात में विधायक बने. उन्हें वेतन मिलना शुरू हुआ. इसलिए बैंक खाता खुलवाना पड़ा. मोदी ने कहा, ‘…इससे पहले कोई कामकाज वाला खाता नहीं था.’




इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में पहला अकाउंट पीएम मोदी ने खोला, जानिए इससे जुड़ी काम की 10 जरूरी बातें


3 लाख डाकियों को कवर करेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सर्विस
बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सर्विस लॉन्च की. इसका स्कीम का मकसद करीब तीन लाख डाकियों और ‘ग्रामीण डाक सेवक’ और डाकघर की शाखाओं के व्यापक तंत्र का उपयोग करके आम आदमी के दरवाजे तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है. इस दौरान स्थानीय समूहों के साथ डाकियों के भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता का सरकार पर से विश्वास डगमगा सकता है, लेकिन डाकिए से नहीं.


कैसे खुलेगा खाता?
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए ऑनलाइन ऐप डाउनलोड कर भी खाता खोला जा सकता है. इसमें एक मिनट से कम का समय लगेगा. लेकिन 12 महीने के भीतर आपको पोस्ट ऑफिस या फिर चेक पोइंट में अपने डॉक्युमेंट जमा कराने होंगे. (एजेंसी इनपुट)


Article source: http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1--india-vs-australia-ishant-sharma-makes-monkey-face-to-upset-steve-smith-727734.html

No comments:

Post a Comment