READ MORE
सीबीआई ने शनिवार को पुणे की एक अदालत में बताया कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के तीन आरोपी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में भी आरोपी थे और इनमें से एक ने दाभोलकर पर गोली चलाने वालों को हथियारों का प्रशिक्षण भी दिया था.केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने दाभोलकर पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले सचिन अंडूरे को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने शनिवार को लंकेश हत्या मामले में आरोपी राजेश बनगेरा और अमित दिगवेकर को अंडूरे के साथ पुणे की एक अदालत में पेश किया. अंडुरे की सीबीआई हिरासत शनिवार को ख़त्म हो गई.
अदालत ने दिगवेकर और बनगेरा को 10 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया जबकि अंडूरे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दोनों मामलों के आरोपियों के बीच संबंध का दावा करते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को कर्नाटक विशेष जांच दल से बनगेरा और दिगवेकर की हिरासत ली थी. कर्नाटक विशेष जांच दल लंकेश हत्या मामले की जांच कर रहा था.
सीबीआई के वकील विजयकुमार धाकाने ने यहां अदालत को बताया, ‘सरकारी कर्मचारी और कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद का निजी सहायक बनगेरा ने दोनों शूटरों, अंडूरे और शरद कालस्कर को हथियारों का प्रशिक्षण दिया था जिन्होंने डॉ.दाभोलकर की हत्या की थी.’
Article source: http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1--india-vs-australia-ishant-sharma-makes-monkey-face-to-upset-steve-smith-727734.html
No comments:
Post a Comment