Saturday, 28 October 2017

पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकवादी संगठन से जुड़ा जवान


READ MORE

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से एक पुलिसकर्मी ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और एक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया.पुलिस महानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने शनिवार को बताया कि शोपियां के हेफ गांव का रहने वाला एक निवासी इशफाक अहमद डार ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया.


खान ने कहा, ‘मैं आपको इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि डार आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया है.’ उन्होंने ये बताने से इंकार कर दिया कि डार किस आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ है.


आईजीपी ने बताया, ‘मैं आपको ये नहीं बता पाऊंगा कि कौन सा आतंकी संगठन है, हम लोग अभी इसका पता लगा रहे हैं.’ डार बडगाम जिले में तैनात था और राज्य में जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले में प्रशिक्षण ले रहा था. उसने वहां से इस सप्ताह की शुरुआत में छुट्टी ली थी.वो घर आया और वहां से लापता हो गया. इसके बाद उसके परिवार ने शुक्रवार को एक थाना में मामला दर्ज़ कराया.

No comments:

Post a Comment