Sunday, 29 October 2017

राहुल गांधी ने ऐसे बताया कौन करता है उनके लिए ट्वीट्स?


READ MORE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को लेकर विरोधी अक्सर उनका मजाक बनाते हैं. राहुल ने एक रोचक अंदाज में विरोधियों को जवाब दिया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पालतू कुत्ते का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कुत्ता, राहुल गांधी के आदेश पर एक्ट करता दिख रहा है.इस वीडियो के जरिये राहुल गांधी ने विरोधियों को ये बताने की कोशिश की है कि उनके ट्विटर हैंडल पर ट्वीट वह खुद ही करते हैं. क्योंकि, माना जाता है कि राहुल अपना ट्विटर अकाउंट खुद हैंडल नहीं करते.


राहुल गांधी ने ट्वीट किया- “लोग पूछते हैं कि मेरे लिए ट्वीट कौन करता है? जवाब हूं मैं. मैं खुद अपने लिए ट्वीट करता हूं.”




हाल में राहुल तीन बार गुजरात जा चुके हैं. बीजेपी के गढ़ में जाकर राहुल गांधी ने एक के बाद एक कई ऐसे ट्वीट कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. चाहे नोटबंदी का मुद्दा हो या जीएसटी का, ट्विटर पर राहुल का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.


इन दिनों राहुल गांधी के ट्वीट्स को लोग री-ट्वीट्स भी कर रहे हैं. इससे विरोधी पार्टियां खासकर बीजेपी हमलावर हो गई है. कई नेताओं का कहना है कि ये सारे ट्वीट्स राहुल गांधी ने खुद नहीं किए, बल्कि इसके पीछे किसी दूसरे का हाथ है. जो सोशल मीडिया को अच्छे से समझता है. राहुल ने इस वीडियो से ऐसे लोगों को जवाब देने की कोशिश की है.


इस वीडियो में राहुल गांधी की आवाज भी सुनी जा सकती है. वीडियो में वह अपने पालतू कुत्ते पीडी को पुचकारते और नमस्ते करना सीखाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है.


ये भी पढ़ें: ‘मन की बात’ में PM ने पटेल-नेहरू को किया याद, कही ये बातें


कौन सा पंजा 1 रुपये को 15 पैसे में बदल देता है: PM का कांग्रेस पर तंज

No comments:

Post a Comment