READ MORE
यूपी के कन्नौज में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. वहीं घटना के बाद टैंकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.बता दें, कि तिर्वा कोतवाली इलाके के पास मंदिर नौटंकी चल रही थी. वहीं देर रात करीब 2 बजे तीनों दोस्त नौटंकी देखकर बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिये निकले ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर बाइक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में अवधेश और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल अरविंद को कानपुर ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया. हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
No comments:
Post a Comment