Sunday, 1 October 2017

भक्तों को दर्शन देने उनके पास आएगी साईं बाबा की चरण पादुका


READ MORE

साईं बाबा की समाधि का 100वां साल दशहरे से शुरू हो गया है. इस मौके पर साईं ट्रस्ट शिरडी कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इनमें से साईं बाबा की चरण पादुका के दर्शन के कार्यक्रम को लेकर भक्त ज्यादा उत्साहित हैं.अब तक साईं पादुका का दर्शन करने के लिए भक्तों को शिरडी आना पड़ता था, लेकिन साईं समाधि के 100वें साल के समारोह में साईं की पादुका खुद दर्शन देने के लिए शहर लाई जाएगी.


साईं ट्रस्ट शिरडी के चेयरमैन डॉ. सुरेश हावरे ने बताया कि ये पादुका महाराष्ट्र के हर जिले में जाएगी. हर राज्यों में भी यह पादुका पहुंचेगी, जिससे उस राज्य के साईं भक्त वहीं इनका दर्शन कर सकेंगे.


यही नहीं, भारत के अलावा 25 अन्य देशों में भी साईं पादुका जाएगी, ताकि एनआरआई और विदेशी भक्तों को भी इनके दर्शन का मौका मिल सके.साईं ट्रस्ट की सीईओ रूबल अग्रवाल बताती हैं कि इस साल बड़े स्तर पर साईं से संबंधित विषयों का प्रचार प्रसार भी होगा. कई बड़े संत जैसे रामदेव, श्री श्री रविशंकर और मोरारी बापू को भी संस्था शिरडी बुलाएगी.


शिरडी के पीआरओ यादव की मानें तो समाधि के शताब्दी वर्ष में पूरे साल भर साईं बाबा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


ये भी पढ़ें:  देश भर में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा


Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16489296.html

No comments:

Post a Comment