Sunday, 29 October 2017

कानपुर: खेल मंत्री से मिलने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, बवाल


READ MORE

कानपुर में खेलमंत्री से मिलने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीट दिया. खेलमंत्री चेतन चौहान उसी होटल में ठहरे हैं, जहां टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ठहरे हैं.पुलिस की पिटाई से आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ता होटल के बाहर देर रात धरने पर बैठ गए. हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गम्भीर रूप से घायल एक कार्यकर्ता को इलाज के लिए उर्सला भेजा. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्यवाई करने का आश्वासन देकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शान्त कराया.


भाजयुमो कार्यकर्ता श्रीकांत ने बताया कि खेल मंत्री चेतन चौहान से मिलने के लिए भाजयुमो के महामंत्री सुनील साहू ने समय लिया हुआ था. उन्होंने होटल के बाहर प्रशासन को अपना परिचय दिया. लेकिन उन्होंने उनकी बात का यकीन ही नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए.


वहीं मामले में एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की. मामले में सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जा रहा है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

No comments:

Post a Comment